हाथरस।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हाथरस नगर में निकाले गए पथ संचलन का बागला मार्ग पर भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या आर्य के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और पथ संचलन में उपस्थित सैकड़ों गणवेश धारी स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा करते समय भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम आदि नारे भी लगाए गए कप कपाती ठंड में भी महिलाओं ने घरों से निकलकर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और मनोबल बढ़ाया पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने वाली महिलाओं में प्रमुख रुप से भाजपा नेत्री संध्या आर्य वीरांगना वाहिनी की नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा, श्रीमती सपना प्रेमी श्रीमती रेनू कश्यप, श्रीमती पिंकी सिंह, कुमारी परवीन, कुमारी कल्पना सेंगर आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्य के नेतृत्व में पथसंचलन पर की गई पुष्प वर्षा