मुरसान। वाह्य न्यायालय से थाना मुरसान का लिंक प्रकरण रविवार को भी गरम रहा। कस्बे के रामलीला मैदान में तमाम व्यापारिक, सामाजिक, किसान, मजदूर आदि संगठनों ने आंदोलन कर रही डिस्ट्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को अपने समर्थन-पत्र सौंपे। साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ देने और जिले के न्याय प्रमुख द्वारा समय रहते हालातों को संभालने की मांग की।
विदित हो कि जिला एवं सत्र न्यायालय से मुरसान थाने को हटा कर वाह्य न्यायालय सादाबाद से लिंक कर दिया गया है। जिसका पूरे जिले में कई संगठनों वादकारियों और क्षेत्र से संबंधित लोगों को विरोध हर रोज प्रखर हो उठा है। रविवार को तो हालात यह रहे कि मुरासन थाने की जनता सड़कों पर उतर पड़ी और इस तानाशाही रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण किया। हर घर और समाज से मुरसान थाने को सादाबाद वाह्य न्यायलय से लिंक करने का विरोध इस जुलूस प्रदर्शन के दौरान कस्बे की जनता ने कराया। छोटा बाजार, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, आर्य समाज रोड, सब्जीमंडी, काली मंदिर रोड, स्टेशन रोड आदि बाजारों में नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर कस्बे के गांव-गांव और क्षेत्र से लोग रामलीला मैदान पर पहुंचकर धरने-प्रदर्शन के रूप में तब्दील हो गया।
इस मौके पर धरने की अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन गिर्राजकिशोर शर्मा ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशोन हमारी लड़ाई लड़ रही है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत ने कहा कि राजा महेंद्रप्रताप इसी धरती से हैं। उन्होंने देश और समाज के लिए कार्य किया और देश को आजादी दिलाई थी। हम भी अपने उद्देश्य में सफल होंगे। राजा महेंद्र प्रताप के परिवार से भी यहां पर राजा गुरुणद्धज भी मौजूद हैं। कार्यक्रम का संचालन साबिर हुसैन ने किया।
इस जुलूस, धरने-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन गिरिराज किशोर शर्मा के अलावा मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाह, भाजपा नेता राजा गरुड़ध्वज सिंह, मुरसान व्यापार मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पोंनिया, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष चैधरी धर्मवीर सिंह ताजपुर, लाल जी सारस्वत, राष्ट्रीय कवि सबरस मुरसानी, गोविंद उपाध्याय, राहुल शर्मा, विशुंदास प्रधान महावीर सिंह, विष्णु उदयभान, शिवकुमार प्रधान जटोई, पटाखास प्रधान महेश सिंह, पं.सुरेशचंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह के अलावा अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस चंद्रपाल शर्मा, त्रिलोकी शर्मा एडवोकेट, चै. रामप्रकाश, सुरेशचंद्र चैहान, शिवाकांत, राहुल शर्मा, शैलेष शर्मा, वीरेश यादव, शेर सिंह बघेल, ब्रजमोहन राही, बालकृष्ण उपाध्याय, दिनेश देशमुख, विनोद कुमार शर्मा बंटी, मनमोहन शर्मा, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा, मो.अजीम अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। अधिवक्ता त्रिलोकी शर्मा ने बताया कि कल मुरसान ब्लाक के पूरे प्रधान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का समर्थन करने पहुंच रहे हैं।
मुरसान थाने को ब्रह्य न्यायालय सादाबाद से लिंक करने को लेकर अधिवक्ताओं के साथ आये मुरसान निवासी,धरना प्रदर्शन में उमड़ा जनसमूह