वेतन वृद्धि से खुश वाल्मीक समाज ने किया पालिकाध्यक्ष एवँ सभासदों का जोरदार स्वागत

हाथरस। नगर पालिका हाथरस बोर्ड द्वारा आउटसोर्सिंग पर रखें सफाई कर्मचारियों के बेतन बृद्धि करने पर महर्षि वाल्मीकि सेना ने खुशी व्यक्त की है।इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सेना ने जिलाध्यक्ष बबलू हसमुख के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।वहीं वाल्मीक सेना के पदाधिकारियों ने नगर पालिका बोर्ड के सभी सभासदो का फूलमाला एवँ दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबलू हँसमुख ने पालिकाध्यक्ष को आश्वस्त किया की वाल्मीक समाज रात दिन मेहनत कर नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका बोर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सर्वस्व लगा देगा । पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी सफाई कर्मचारियों को बधाई दी और उनके सफाई कार्यो की सराहना की।
स्वागत करने वालों में महर्षि वाल्मीकि सेना जिलाध्यक्ष बबलू हँसमुख ,कोषाध्यक्ष सुनील शास्त्री  ,नगर अध्यक्ष अर्जुन चोधरी वाल्मीकी ,उमेश चंचल ,बॉबी चौहान,श्री कुमार राज ,संजय कप्तान ,सुभाष वाल्मीक ,सौरभ वाल्मीक ,संजय प्रधान ,दिलीप खरे ,जितेन्द्र चौहान ,विवेक हँसमुख ,संजय हनुमान ,रोहित वाल्मीक ,मनोज कल्याण ,सुंदर लाल वाल्मीक ,आकाश वाल्मीक आदि थे।


Popular posts
विद्वानों द्वारा श्रीरामकथा हेतु ध्वज पूजन व भूमि पूजन संपन्न,परम संत जगतगुरु चित्रकूट तुल्सीपीठाधिश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्री मुख से 12 से शुरू होगी श्री रामकथा
Image
मानक के अनुसार राशन वितरण न करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के निर्देश
Image
छुरा सहित किया गिरफ्तार ,शातिर किसी घटना को अंजाम देने की था फिराक में
Image
वार्ड 23 में शहर को जगमग रखने वाले ईईएसएल के कर्मचारियों को किया सम्मानित
Image
समाजसेवी प्रवीन वार्ष्णेय ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र ईमेल कर शराब के ठेकों को खोलने का जताया विरोध
Image