हाथरस। ट्रक ट्रांसपोर्टर आपरेटर यूनियन द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवँ नगर अध्यक्ष शरद महेष्वरी का फूलमाला पहनाकर एवँ शॉल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रसादी का भी वितरण किया गया।
ट्रक ट्रांसपोर्टर आपरेटर यूनियन के तालाब चौराहा स्थिति कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरब आर्य ने सीएए के प्रति जागरूकता के लिये ट्रक ट्रांसपोर्टर आपरेटर यूनियन का सहयोग मांगा।उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही इनसे हमें सतर्क रहना होगा और लोगों को जागरूक करना होगा। सीएए राष्ट्रहित के लिये है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शरद महेष्वरी ने सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियाँ देश मे समरसता लाने वाली है इसलिये भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है।उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरस को होने वाली समस्याओं को जल्द समाप्त किया जायेगा।
इस अवसर पर ट्रक ट्रांसपोर्टर आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रामू महेष्वरी , महामंत्री इंद्रमोहन वार्ष्णेय,किशन लाल शर्मा ,रविंदर सिंह ,प्रदीप सारस्वत दरोगा जी ,डब्बू जैन ,सुरेश भाटिया ,धर्मेंद्र जैन ,यूसुफ कुरैशी ,रिंकू बंसल ,जोनी सररस्वत ,मनोज वार्ष्णेय ,पण्डित साधूराम शर्मा,सभासद प्रदीप शर्मा ,सभासद नरायन लाल ,सभासद प्रमोद शर्मा ,सभासद श्री भगवान वर्मा ,सभासद निशांत उपाध्याय ,सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर ,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर , आदि लोग मौजूद थे।
ट्रक ट्रांस्पोर्टर ऑपरेटर यूनियन ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष एवँ नगर अध्यक्ष का स्वागत , ट्रांस्पोर्टरस की समस्याओं का जल्द कराउँगा निस्तारण-शरद महेश्वरी